सेंट थॉमस कॉन्वेंट में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । सेंट थॉमस कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को छात्र संघ का शपथ ग्रहण समारोह एसडीएम सौरभ मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। विशेष अतिथि के रूप में बीआरसी अर्जुनसिंह सिसोदिया, पालक शिक्षक संघ अध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह तोमर, उपाध्यक्ष शशि पटेल रही।
व्यायाम निदेशक पीएस ठाकुर के निर्देशन में बैंड ग्रुप ने मुख्य अतिथि को गाड आफ ऑनर दिया, दीप प्रज्वलन व प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सभी अतिथियों के स्वागत के उपरांत शपथ ग्रहण समारोह प्रारंभ हुआ विद्यालय की मैनेजर सिस्टर विनया द्वारा हेड गर्ल अदिति ठाकुर एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम सौरभ मिश्रा द्वारा हेड बॉय मयंक साहू को स्कूल फ्लैग बेच व स्टाल से दायित्व सौपा गया। इसके उपरांत रेड हाऊस, ब्लू हाऊस, ग्रीन हाऊस, यलो हाऊस, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल विभाग, अनुशासन विभाग आदि के लीडर्स के लिए अतिथियों द्वारा एवं शिक्षकों द्वारा दायित्व सौंपे गए। इसके बाद सभी छात्र संघ के लिए विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर मर्सी द्वारा कर्तव्य निष्ठा ईमानदारी, और सतत कार्य के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई गई।
तत्पश्चात विद्यालय में वार्षिक परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम की इसी बेला में मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में अनुशासन का महत्व बताते हुए जीवन में हर चुनौतियों का सामना करके आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विगत समय में विद्यार्थियों से वार्तालाप करते हुए गैजेट्स का कम प्रयोग करने की याद दिलाई । कहां गया की आज आप सभी ने जो भी शपथ ली है उसे याद रखना उन्होंने कहा जो आप फ्लैग पकड़े हो उसको पकड़ने से वह जिम्मेदारियां आती हैं जिनको निभाने के लिए अपनी प्राचार्या एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन लेकर आगे काम करते रहें। अंत में विद्यालय की प्राचार्या द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंतिम बेला में छात्र संघ की नव चयनित हेड गर्ल अदिति ठाकुर द्वारा सभी को साधुवाद दिया गया। और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।



