मंत्री प्रहलाद पटेल की PRO ने की आत्महत्या

जनसम्पर्क में असिस्टेंट डायरेक्टर पूजा थापक ने लगाई फाँसी
आत्महत्या के करणो का फिलहाल नही हुआ खुलासा
पुलिस की शुरुआती जांच में खुलासा
पारिवारिक कारणों के चलते सुसाइड की बात आ रही सामने
पुलिस मामले की जांच में जुटी
कल देर रात की घटना!
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
भोपाल . जनसम्पर्क में मानसिक तनाव में आत्महत्या का सिलसिला ..?
मध्यप्रदेश जंसम्पर्क धीरे -धीरे सुर्खियों का केंद्र बनता जा रहा है सूत्रों की माने तो आज एक डिप्टी डायरेक्टर रेंक की महिला अधिकारी ने आत्महत्या कर ली सूत्रों ने इसका कारण ट्रान्सफ़र न होना बताया है । महिला अधिकारी काफी दिनों से अपना ट्रान्सफ़र चाह रही थी इसके चलते मानसिक तनाव में थी …?
यही हाल पूरे जनसंपर्क में निर्मित है कई अधिकारी ट्रान्सफ़र मांग रहे है लेक़िन डॉ मोहन यादव के चहेते अधिकारी कुछ सुनने को तैयार नही है नाही जंसम्पर्क मंत्री ..?
सूत्रों ने ये भी बताया कि ट्रान्सफ़र की लाईन में और भी अधिकारी है जो इस वक्त पारिवारिक समस्यों के चलते तनाव में है। जिसमे राजगढ़, बैतूल, भिंड, बड़वानी के अधिकारी भी शामिल है । सूत्र ने ये भी बताया है कि हाल ही में जो प्रभार दिए गये है वो भी कुछ कमाऊ पूतो को दिए गए है । राजनीति के गंदे खेल में पीसर हे अधिकारी जिन्हें पूर्व आयुक्त ने जबरन इधर उधर किया था …? क्या ये तनाव और भी मौतों का कारण बन सकता है । ये मुख्यमंत्री को सोचना होगा…? वर्ना यादव की सरकार में अधिकारियों ज्यादती का शिकार होते रहेंगे …?
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद पटेल के दफ्तर में पदस्थ महिला जनसंपर्क अधिकारी पूजा थापक ने सुसाइड कर लिया है। पूजा जनसंपर्क विभाग में असिस्टेंट डायरेक्टर थीं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (एम्स) भेजा।
गोविंदपुरा पुलिस ने बताया कि पूजा थापक साकेत नगर इलाके में परिवार के साथ रहती थीं। उनका मंगलवार को पति से विवाद हुआ था। इसके बाद पूजा ने मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात फांसी लगाकर जान दे दी। पूजा थापक के पति निखिल दुबे भी टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट में असिस्टेंट डायरेक्टर हैं।
पूजा का मायका इंदौर में है। पूजा और निखिल दोनों ने पीएससी की तैयारी एक साथ इंदौर में ही की थी। वहीं से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हुआ। एक साथ दोनों का चयन भी शासकीय सेवा में हुआ था। पूजा टीकमगढ़ कलेक्टर अवधेश शर्मा की साली बताई जा रही हैं।



