मंगल भवन अपनी दुर्दशा पर बहा रहा आंसू, गरीबों की हो रही फजीहत

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर के दशहरा मैदान पलकमति पुलिया से लगा हुआ डॉ. भीमराव अंबेडकर मंगल भवन की देखरेख की तरफ किसी का ध्यान नहीं है फाउंडेशन नीचा होने के कारण वहां दलदल मची हुई है । अक्सर उक्त मंगल भवन निर्धन परिवारों की वैवाहिक कार्यक्रमों के लिए उपयोग में लिया जाता है या अन्य सामाजिक कार्य संपन्न होते हैं। अब जबकि बारिश के मौसम में वहां दलदल मची हुई है ऐसे में गरीब परिवारों के वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मची हुई दलदल में पत्थर या मलवा डाल दिया गया है जिस पर से लोगों को आवागमन करना पड़ रहा है जिस गरीब परिवार क शादी कार्यक्रम होता है उसे बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ता है आने वाले मेहमानों की नजरों में मैं भी अपने आप को गिरा हुआ महसूस करना उसकी मजबूरी बना हुआ है।
मंगल भवन की व्यवस्थाओं की तरफ संबंधित विभाग या किसी अधिकारी और जनप्रतिनिधि का ध्यान नहीं गया जिससे यहां पर अव्यवस्थाओं का आलम नजर आ रहा है।
गरीबों की समस्याओं का निदान करने वाले सहज सरल एसडीएम सौरभ मिश्रा से लोगों ने इस ओर ध्यान देने का आग्रह किया है ताकि निरीक्षण उपरांत मंगल भवन की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जा सके।



