आग लगने के घरेलू कारण एवं बचाव पर कार्यशाला आयोजित

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय महाविद्यालय में महाविद्यालय की संरक्षक एवं प्राचार्य कल्पना जाम्भुलकर के मार्गदर्शन में गुरुवार को उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टरेट राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान रूसा अंतर्गत अग्निशमन रोकथाम के लिए “आग लगने के घरेलू कारण एवं बचाव के उपाय विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष वीर सिंह लोधी ने विद्यार्थियों को घर में उपलब्ध विभिन्न रसायनों से आगजनी की दुर्घटना की संभावनाओं के बारे में विस्तार से बताया तथा इन्हें रोकने के लिए आवश्यक उपायों पर भी चर्चा की। कार्यशाला के संयोजक के के साहू ने विद्यार्थियों को घर में विद्युत शार्ट सर्किट से आगजनी की संभावित घटनाओं के बारे में चर्चा की तथा आग लगने पर हमें क्या करना चाहिए इसके बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से बताया। विद्यार्थियों ने कार्यशाला में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यशाला में आपसे संबंधित जो भी उपाय सीखे उन्हें अपने परिजनों को बढ़ाकर उन्हें भी प्रशिक्षित करने का संकल्प लिया । कार्यक्रम में महाविद्यालय स्टाफ के सदस्य एवं लगभग 50 विद्यार्थी शामिल हुए।



