मध्य प्रदेशराजनीति
भाजपा मंडल चंदिया की कार्य समिति बैठक संपन्न

रिपोर्टर : कंचन साहू
उमरिया । मंडल मुख्यालय चंदिया के टाउन हॉल में मण्डल कार्यसमिति की बैठक आहूत की गई जिसमें आगामी कार्यक्रम हेतु कार्य योजना बनी जिसके तहत आगामी दिनों में शक्ति केदो के सम्मेलन व कार्यकर्ताओं का सम्मान ऐसा कार्यक्रम तय हुआ है 21 जुलाई को गुरु पूर्णिमा उत्सव बनाना व वरिष्ठ जनों का सम्मान करना है साथ ही 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के दिन सैनिको के परिवार जनों से मिल उनका अभिवादन करना है। 28 जुलाई को मन की बात कार्यक्रम प्रत्येक मतदान केदो में सुना जाए ऐसे कार्यक्रम कार्य योजना बनाई गई है साथ ही एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण करना है इस दौरान सभी ने लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय हेतु सभी कार्यकर्त्ताओ ने छेने के रसगुल्ले खाकर मुँह मीठा किया।



