पर्यावरणमध्य प्रदेश
युवाओं ने कब्रिस्तान में किया पौधारोपण

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पौधे लगाना जरूरी है इसी क्रम को आगे बढ़ते हुए हिदायतपुर के नौजवानों ने बालाई टेकरी वाले कब्रिस्तान में विभिन्न प्रजातियों के छायादार पौधों का रोपण किया। और पौधों को वृक्ष बनने तक संरक्षण करने का संकल्प लिया।
उक्त युवक इससे पहले भी हिदायतपुर वाली मस्जिद के सामने पौधारोपण कर चुके हैं उनके द्वारा लगाए गए पौधे अब वृक्ष का रूप धारण करने लगे हैं।
पौधारोपण करने वाले प्रमुख लोगों में फहीम अली, रिजवान अली, अनस खां, हाशिम अली, यासीन खां आदि अन्य लोग शामिल थे।



