वृक्ष प्रेमियो ने गुरूचौपडा पर लगाये 101 पौधे, विधायक ने लगाया एक पेड मां के नाम

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । भगवान श्री हनुमान जी के पावन धाम गुरू चौपड़ा पर गुरु परिवार व्दारा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत बृहद पौधारोपण समारोह 17 जुलाई 2024 को विधायक बृजविहारी पटैरिया के मुख्य आतिथ्य मे आयोजित किया गया। जिसमे फलदार फूलदार, छायादार 101 पेडो का मन्दिर परिसर मे समारोह पूर्वक रोपण किया गया । विधायक बृजविहारी पटैरिया ने माताजी श्रीमति कुसम पटैरिया के नाम बनाये गये कुसुम उद्यान में एक पेड मां के नाम रोपित किया, 101 पौधो को एक पेड मां के नाम पर उपस्थित गुरु परिवार, ग्रामवासियो, जनप्रतिनिधियो, पत्रप्रतिनिधियो आदि ने पर्यावरण को दृष्टि गत रखते हुए उत्साह पूर्वक किया। इनमे गुरु सेवा समिति के अध्यक्ष श्री राधा कृष्ण गुरु बालकृष्ण गुरु, माधव गुरु, जगदीश गुरु, भारत लाल, रामचंद्र गुरु, राकेश गुरु, मुकेश गुरु, मधु तिवारी, जुगल गुरु, आलोक तिवारी, निपुण गुरु, गोविंद सिंह राजपूत, पत्रकारों में वरिष्ठ पत्रकार कुंदनलाल चौरसिया निर्मोही, लीलाधर साहू, ग्राम पंचायत खामखेड़ा की सरपंच, सचिव, उपसरपंच, ग्राम पंचायत जैतपुर कछया ग्राम पंचायत बिजोरा, बनकोटी, ग्राम पंचायत भुसोरा सरपंच प्रतिनिधि सुरेश सिंह ठाकुर के अलावा खामखेड़ा, बिजोरा, घोसी, पट्टी जैतपुर, बरकोटी, गौरझामर, मढी जमुनिया, पटना, सरखेड़ा आदि ग्रामों के नागरिक उपस्थित रहे।



