मध्य प्रदेश

रिपटे पर बाइक के साथ बहा युवक, तलाश जारी

सिलवानी । रिपटे पर बाढ़ का पानी होने 26 वर्षीय बाइक से निकल रहा था कि देर रात वह बह गया है। सूचना मिलने पर बम्होरी पुलिस मौके पर पहुंची और सर्चिंग की। अंधेरा होने से रात को खोज नही हो पाई, मंगलवार की सुबह से ही खोज की जा रही है।
प्राप्त जानकारी अनुसार सिलवानी विकासखंड के थाना बम्होरी अंतर्गत ग्राम पंचायत सियलवाडा ग्के ग्राम नयाखेडा की ओर जाने वाले मार्ग पर सोमवार की देर रिपटे पर एक व्यक्ति बाइक के बह साथ गया। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि हरिओम ठाकुर 26 साल निवासी नयाखेड़ा बाइक से बम्होरी से अपने घर जा रहा था। बाइक मिल चुकी है, ग्राम पड़रिया के पास जिस रपटे पर बहना बता रहे हैं उसे पर तलाश जारी है।
गॉव के लोगो का कहना है कि कोई एक अज्ञात व्यक्ति साथ मे और बाइक पर सवार था जिसके बारे मे कोई जानकारी नही है।
बम्होरी थाना प्रभारी आरके चौधरी ने बताया कि घटना सोमवार रात 10:30 बजे की बताई गई है, मौके पर पुलिस और ग्रामीणों ने रात में ही सर्चिंग की। सुबह रायसेन से एसडीआरएफ टीम के द्वारा तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button