मध्य प्रदेश

करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम सुमेर में 20 वर्षीय युवक की करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई । बताया जा रहा है कि युवक अपने घर पर मोवाइल चार्ज पर लगा रहा तभी करेंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया तत्काल परिजन घायल युवक को सिविल अस्पताल बेगमगंज लेकर पहुचे जहाँ डॉक्टरों की टीम द्वारा परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया
मृतक के भाई सोनूसिंह लोधी ने बताया कि मृतक पृथ्वी सिंह लोधी उम्र करीब 20 वर्ष अपना मोबाइल चार्जर से चार्ज करने के लिए जैसे ही उसने चार्जर थ्री पिन में लगाने के लिए बिजली के बोर्ड पर पहुंचा थ्री पिन लगाते ही वहां उतर आए करंट की चपेट में आ गया।
सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है मृत युवक के शव का पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौप दिया गया है।

Related Articles

Back to top button