कृषि

खरपतवार मारने के लिए किसान ट्रैक्टर से कर रहे हैं सोयाबीन की फसल की जुताई, कम लागत मैं अच्छी फसल

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । सोयाबीन की फसल में खरपतवार किसानों के लिए एक बड़ी समस्या है, क्योंकि खरपतवार फसल के पौधों की ग्रोथ कम करती हैं, सोयाबीन के पौधों को दिए जाने वाले उर्वरक और पोषक तत्वों को खरपतवार भी ग्रहण करते रहते हैं, जिसकी वजह से पौधों की बढ़वार अच्छे से नहीं हो पाती, जिसका सीधा असर उत्पादन पर पड़ता है, बेगमगंज के उन्नत किसान वीरेंद्र सिंह यादव द्वारा इस वर्ष सोयाबीन की फसल की वोबनी 14 इंच पर की गई है जिसकी वजह से वह ट्रैक्टर मैं पतले टायर की मदद से सोयाबीन के खेत की ट्रैक्टर के माध्यम से गुड़ाई कर रहे हैं जिसकी वजह से सोयाबीन की फसल भी काफी अच्छी है वही फसल की जड़ पर मिट्टी चढ़ने से फसल जल्दी ग्रोथ करती है वहीं दूसरी ओर खरपतवार मारने के लिए ज्यादा कीटनाशक का भी छिड़काव नहीं करना पड़ता है। किसान वीरेंद्रसिंह द्वारा की गई सोयाबीन की फसल को देखने के लिए आसपास के किसान आ रहे हैं किसानों का कहना है कि सोयाबीन में कचरा मार दवाई का ज्यादा छिड़काव करना पड़ता है वही थोड़ी बहुत बड़ी मात्रा में कीटनाशक दवाई डल जाए तो फसल को भी काफी हद तक नुकसान होता है, लेकिन ट्रैक्टर की जुताई से खारतवार भी नही होती है और सोयाबीन की फसल भी काफी अच्छी होती है। किसान वीरेंद्रसिंह यादव ने बताया कि हमने स्वयं इस वर्ष अपने खेतों में सोयाबीन की फसल नई तकनीकी से बोई है, क्योंकि प्रत्येक वर्ष खरपतवार करने के लिए हजारों रुपए की कीटनाशक दवाओ का छिड़काव करना पड़ता था, लेकिन इस वर्ष ट्रैक्टर की गुड़ाई से खेतों में खरपतवार नहीं हुई है और फसल भी काफी अच्छी है।

Related Articles

Back to top button