गुरु पूर्णिमा उत्सव पर शासकीय महाविद्यालय पलेरा में शिक्षाविदों का किया सम्मान

रिपोर्टर : मनीष यादव
पलेरा । उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन के आदेश अनुसार शासकीय महाविद्यालय पलेरा में दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम नोडल अधिकारी राहुल कुमार चतुर्वेदी द्वारा बताया गया कि समारोह में नगर के प्रबुद्ध जन शिक्षाविद् एवं आमजन को आमंत्रित कर शाल श्रीफल पुष्प गुच्छ के द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एमएल प्रजापति द्वारा सम्मानित किया गया । प्रथम दिवस के सम्मान समारोह में महाविद्यालय के सहा प्राध्यापक डॉ रघुनाथ पाल द्वारा संस्था का परिचय एवं विजन पर प्रकाश डाला गया, तत्पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया। सम्मान समारोह में आमंत्रित प्रबुद्धजन एवं शिक्षाविदों के द्वारा गुरु पूर्णिमा के महत्व एवं गुरु शिष्य परंपरा पर संवाद किया गया।
समारोह के द्वितीय दिवस में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की दीदी एवं गायत्री परिवार द्वारा “योग और ध्यान” व “गुरु के आदर्श” पर विस्तृत व्याख्यान दिया गया, साथ ही विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। समारोह के समापन पर कार्यक्रम नोडल अधिकारी राहुल चतुर्वेदी द्वारा आमंत्रित अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। डॉ बलराम अग्निहोत्री द्वारा समारोह में मंच संचालन किया गया, कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ संतोष प्रभाकर, सामूलाल कॉल, डॉ लोकेंद्र नरवरिया कार्यक्रम समिति प्रभारी डॉ प्रमोद रिछारिया एवं अन्य साथीगण डॉ बृजेश पांडे, डॉ ममता कुशवाहा, डॉ ममता चानना, केजी चौरसिया, डॉ सुरजन यादव, डॉ किश्वर मंसूरी, केएल चढार, कमलेश चौरसिया एवं छात्र-छात्राओं में गौरव तिवारी, अनिरुद्ध परिहार, चारु यादव, पूजा गुप्ता, अंकित गुप्ता, पलक, अनन्या खरे आदि उपस्थित रहे।



