एसडीएम ने किया पलेरा तहसील में विभिन्न ग्रामों का किया निरीक्षण

रिपोर्टर : मनीष यादव
टीकमगढ़ । कलेक्टर अवधेश शर्मा के निर्देशानुसार एसडीएम जतारा शैलेन्द्र सिंह ने पलेरा तहसील में विभिन्न ग्राम पंचायतों में राजस्व अभियान 2.0 के तहत किये जा रहे कार्याें का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने समग्र ई-केवाईसी कार्य एवं राजस्व अभिलेखों का निरीक्षण किया तथा आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर पलेरा तहसीलदार डॉ. अवंतिका तिवारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि इस दौरान राजस्व प्रकरणों, नामांतरण, बटवारा, अभिलेख दुरुस्ती आदि का निराकरण किया जाये। साथ ही उन्होंने समस्त नए राजस्व प्रकरणों को आरसीएमसी पर दर्ज कराने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि अभियान में नक्शा दुरुस्तीकरण का कार्य शीघ्र और अच्छा हो। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि पात्र व्यक्तियों को स्वामित्व योजना का लाभ दिया जाना सुनिश्चित किया जाये।


