क्राइम
पड़ोसी आपस में झगड़े, उभय पक्षों पर प्रकरण दर्ज

सिलवानी । सिलवानी थाना क्षेत्र के ग्राम उचेरा जमुनिया में 20 जुलाई को दो पड़ोसी आपस में झगड़ गए। जिससे दोनो पक्षों में मारपीट हो गई। जयदीप की रिपोर्ट पर आशीष चौबे के विरुद्ध मारपीट एवं एससीएसटी के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। वही दूसरे पक्ष स्वाति चौबे की रिपोर्ट पर आशीष चौबे की मां मिथलेश और आशीष की पत्नी स्वाति चौबे को मारपीट कर पैर व कंधे पर चोट पहुंचाने पर जयदीप व उसकी मां रेखा के विरुद्ध मारपीट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।



