मध्य प्रदेश
नरेंद्र नामदेव प्राथमिक माध्यमिक उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ के बनाए गए जिला सचिव

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । प्राथमिक माध्यमिक उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ का विस्तार करते हुए जिला अध्यक्ष पवन खरे ने नरेन्द्र नामदेव को जिला सचिव मनोनीत किया। नरेंद्र नामदेव को प्राथमिक माध्यमिक उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ दमोह का जिला सचिव बनने पर संघ के कार्यकारिणी अध्यक्ष कैलाश असाटी, कोषयाध्य मोहन ठाकुर, जिला प्रमुख मुकेश श्रीवास्तव, जिला प्रवक्ता पारस साहू, जिला मीडिया प्रभारी विजयसिंह लोधी, महामंत्री संजय गांगरा संघ के बाह्य संरक्षक शैलेन्द्र सिंह पटवारी, अजय पटेल, देवेंद्र ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष जबेरा श्रीकांत कुर्मी, ब्लॉक अध्यक्ष बटियागढ़ पंकज जैन, ब्लॉक अध्यक्ष पटेरा शिवराम कुर्मी, अजय रोहित, रामरतन अहिरवाल, मयंक सोनी, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, दिनेश सेन, जगदेव सिंह ने बधाई दी।



