कृषि

मूंग तुलाई नही होने से गुस्साए किसानों ने बरेली मे NH 45 पर लगाया जाम

रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली। मूंग तुलाई नही होने से गुस्साए किसानों ने बरेली मे एनएच 45 पर लगाया जाम, 1 घण्टे परेशान होते रहे वाहन चालक, बरेली पुलिस और तहसीलदार के पहुचने पर खुला जाम।
बरेली तहसील में मूंग खरीदी चालू है और 31 जुलाई तक समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी चालू रहेगी लेकिन बीते आठ दिन से खरीदी केंद्र पर अपनी उपज लेकर खड़े किसानों का आज सब्र का बांध टूट गया जब खरीदी केंद्र ने उनको अपनी उपज लेकर घर जाने का बोल दिया दरअसल मूंग के स्लाइड बुक 26 जुलाई तक हुए है और खरीदी 31 तक चलना है ऐसे में जिन किसानों की स्लाइड बुक है उनकी भी उपज वापिस भेजी जा रही है। वैसे भी बरेली तहसील क्षेत्र में 24 जून की जगह 15 जुलाई से मूंग खरीदी शुरू हो सकी, डीएमओ नीरज भार्गव की हठधर्मिता से खरीदी केंद्र देर से शुरू हुए अभी तक जिले में 45 प्रतिशत मूंग की खरीदी हो पाई है अभी भी जिले में 13 हजार किसान ऐसे है जिनकी मूंग तुलाई होना है। इस मामले ना तो डीएमओ नीरज भार्गव कुछ बोल रहे है। ना ही कृषि बिभाग के अधिकारी कुछ बोल रहे अब किसानों की आशाएं कलेक्टर अरविंद दुबे और मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल से आस लगाए बैठे है। और किसानों का सीधा आरोप है किसान नेता बड़े आदमी की मूंग घर से तौली गई और हम छोटे किसानों का क्या कुसूर ? किसानों का कहना है कि अगर कल तक समस्या हल नही हुई तो बड़े पैमाने पर चक्काजाम किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button