दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, बाइक में सवार दंपति में पत्नी की मौत, पति की हालत गंभीर

बहन के यहां से लौट कर जल चढ़ाने बांदकपुर जाते समय हुआ हादसा
दूसरा बाइक सवार घटना स्थल से फरार
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
हिंडोरिया । दमोह जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बांदकपुर अभाना मार्ग के पास बाइक सवार दंपति में पत्नी की मौत और पति की हालत गंभीर हो जाने का घटनाक्रम सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल पति गणेश पिता स्वर्गीय कोमल रजक उम्र 33 वर्ष निवासी भदौली ने बताया कि मैं अपनी पत्नी बबीता उम्र 31 वर्ष भदौली के साथ बहन के यहां से लौटकर बांदकपुर भोले बाबा के दर्शन कर ने के लिए जा रहा था, तभी खंचारी के पास सामने से आई तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे हम दोनों पति-पत्नी बुरी तरह घायल हो गए. यह घटना सोमवार तेज सुबह की बताई गई है, जहां दोनों पति-पत्नी देर सुबह 2 घंटे तक घटनास्थल पर खड़े रहे, सूचना मिलते ही 108 से जिला अस्पताल लाया गया, किसी की भी नजर न जाने पर पत्नी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था. तो वहीं पति का इलाज दमोह जिला अस्पताल में जारी है, सोमवार सुबह जिला अस्पताल चौकी प्रधान आरक्षक शुभनारायण यादव ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कार्रवाई की है और जांच शुरू कर दी है।



