निर्माणाधीन पुलिया बनी राहगीरों की मुसीबत, लापरवाही से हो सकता बड़ा हादसा
रिपोर्टर : फारूक मंसूरी
बम्होरी । क्षेत्र में इन दिनों भारी बारिश का दौर चल रहा जिससे निर्माणधीन पुलिया पर गहरे गहरे गड्डे हो गाए जिससे प्रतिदिन दुर्घटना होती रहती है।
बम्होरी से देवनगर मार्ग के साहिब बंदगी आश्रम के पास बन रही अधूरी पुलिया पर ठेकेदार द्वारा पुराव नही किया गया जिससे गहरे गहरे गड्ढे हो गए कीचड़ मची हुई है, जिससे प्रतिदिन कई वाहन चालक गिर कर घायल हो रहे हैं, लेकिन सड़क निर्माण विभाग के अधिकारी कोई कार्यवाही नहीं कर रहे हैं, जिससे लोगो की जान जोखिम में बनी हुई है।
ग्रामीणों बताया कि ठेकेदार द्वारा पुलिया को अधूरा छोड़ दिया हे मटेरियल सड़क पर पड़ा हुआ है रोज हादसे होते है।
टीकम पटेल ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस ने बताया गया कि ठेकेदार द्वारा पुलिया को अधूरा छोड़ दिया है जिससे गड्डे हो गए है, निकलने में काफी परेशानी हो रही है। जल्द से जल्द मार्ग की मरम्मत की जाना चाहिए।



