मध्य प्रदेश

उफनती इक्यावन नदी में लकड़ी पकड़ रहा युवक बहा, तलाश जारी

रिपोर्टर : फारूक मंसूरी
बम्होरी । थाना बम्होरी के ग्राम ग्राम पंचायत कुंडाली निवासी समीर खा पिता जब्बार खा उम्र 22 वर्ष पीलिया घाट स्थित इक्यावन नदी में लकड़ी पकड़ रहा था तेज बहाव के कारण युवक नदी में बह गया परिवार जनों का रो रोकर बुरा हाल है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार समीर अपने चाचा जाहिद के साथ 4 बजे इक्यावन नदी पर बहते पानी में लकड़ी पकड़ ने का प्रयास कर रहा था लेकिन नदी का तेज बहाव होने कारण युवक बह गया औr शव की तलाश की जा रही है। सुबह एनडीआरएफ की टीम द्वारा रेस्क्सू किया जावेगा।

Related Articles

Back to top button