मध्य प्रदेश

अभिभावको ने देरी से आने वाले शिक्षक शिक्षिकाओ पर की कार्यवाही की मांग

अनियमितताओ से शैक्षणिक कार्य प्रभावित
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । शासकीय उच्चतर माध्यमिक बालक व शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या विधालय गौरझामर सकुल केन्द्रों के अंतर्गत आने वाली शासकीय शालाओ मे नवीन प्रवेशोत्सव के बाद नियमित संचालित कक्षाओ मे पदस्थ शिक्षक शिक्षिकाओ की उपस्थिति मे भारी अनियमितताओ की शिकायते निरन्तर मिल रही है अभिभावको का कहना है की पदस्थ स्टाफ एक तो मुख्यालय पर नही रहता दूसरे सागर, देवरी, गौरझामर, केसली आदि स्थानो से अपडाउन करने से वह समय पर विधालय मे उपस्थित नही होते परिणाम स्वरुप स्कूल समय मे बच्चे शालाओं के बाहर खडे रहते है जिससे उनकी पढाई के नुकसान के साथ साथ उनका भविष्य भी चौपट हो रहा है देर से आना और जल्दी खिसक जाना शिक्षको की दिनचर्या सी बन गई है जब शिक्षको को शासन लाखो रूपये वेतन दे रहा है तो शिक्षक शिक्षिकाये अपने कर्तव्य के प्रति सजग क्यो नही हैं ? लापरवाही अनियमितताये बरतने वाले शिक्षको पर सख्त कार्यवाही होनी चाहिये। बता दे की कई स्कूलो मे आकस्मिक निरीक्षण मे बिना तारीख के आवेदन भी पाये गये है जो शिक्षक नही आता हैं तो चैकिग के दौरान वहा के प्रधानाध्यापक द्वारा उसमे तुरंत ही तारीख अंकित कर दी जाती है और अनुपस्थित शिक्षक को छुट्टी पर होना बता दिया जाता है और यदि चैकिग नही हुई तो अनुपस्थित शिक्षक के अगले दिन उपस्थिति पर हस्ताक्षर ले लिये जाते है इस प्रकार के भ्रष्ट व काले कारनामो पर भी प्रशासन मौके पर जाच करें व दोषियो को सजा दे शासन प्रशासन व सकुल केन्द्र इस ओर कारगर कदम उठाते हुए औचक निरीक्षण करे जिससे लापरवाही पर नकेल कसी जा सके व बच्चो का भविष्य भी अंधकार मे जाने से बच सके।

Related Articles

Back to top button