महाविद्यालय में एक दिवसीय वर्कशाप आयोजित

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय महाविद्यालय में व्यक्तित्व विकास विषय पर एक दिवस का वर्कशॉप इतिहास विभाग द्वारा आयोजित किया गया जिसमें इतिहास विभाग के डॉ. वीरेंद्र कुमार झारिया द्वारा मंच संचालन किया गया एवं महाविद्यालय की प्राचार्य कल्पना जम्बुलकर के द्वारा व्यक्तित्व विकास के विषय में सामान्य जानकारी प्रस्तुत की गई।
कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के रूप में एम.एम.पीएल कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर मो. वसीम के द्वारा व्यक्तित्व विकास विषय पर विभिन्न जानकारी जिसमें एटीट्यूड बॉडी लैंग्वेज एवं कम्यूनिकेशन शब्द का अर्थ विस्तार से समझाया इंटरव्यू की तैयारी कैसे करते हैं कैसे यूनिफार्म पहन के जाना चाहिए एवं हमारे बॉडी लैंग्वेज कैसी होनी चाहिए और कम्युनिकेशन कैसा प्रस्तुत करना है इस विषय को विस्तार से छात्र- छात्राओं को समझाया, आभार प्रदर्शन सूरज पटेल के द्वारा किया गया इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



