हाई स्कूल के पास तालाब में 8 फीट का मगरमच्छ, खतरा बरकरार रेस्क्यू टीम के तीसरे दिन भी हांथ खाली

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । जनपद पंचायत जबेरा ग्राम पंचायत वीजाडोंगरी के हाई स्कूल के बना तालाब में 8 फीट की मगरमच्छ की मौजूदगी से जहां ग्रामीण दहशत में है वही वन विभाग की रेस्क्यू टीम तीसरे दिन भी मगरमच्छ को पकड़ने में सफलता नहीं मिली है। मंगलवार को हाई स्कूल के समीप तालाब के टापू पर 8 फीट का मगरमच्छ देख ग्रामीण दंग रह गए थे जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई थी सूचना मिलने के बाद वन विभाग की रेस्क्यू टीम पिंजरे लेकर तालाब पहुंची और मगरमच्छ को पकड़ने के लिए तालाब की सतह पर पिंजरे रखे गए थे लेकिन रात्रि होने की वजह से रेस्क्यू अभियान रोकना पड़ा था और दूसरे दिन रेस्क्यू अभियान पुनः बुधवार की सुबह शुरू किया गया लेकिन देर रात्रि तक मगरमच्छ पिंजरे तक तो आया लेकिन तीन बार चकमा देकर पिंजरे के पास से लौट गया वहीं तीसरे दिन गुरुवार को एक बार पुनः रेस्क्यू टीम ने मगरमच्छ को पिंजरे में कैद करने के लिए मांस के टुकड़े पिंजरे के अंदर रखे गए लेकिन सुबह से लेकर देर रात्रि तक मगरमच्छ की ओर तक ताकि लगाएं बैठा फॉरेस्ट अमला को मगरमच्छ दिखाई नहीं दिया। बीट गार्ड सुरेंद्र अहिरवार ने बताया कि तीसरे दिन गुरुवार को तालाब की सतह पर मगरमच्छ को पिंजरा लगाकर पूरा फॉरेस्ट अमला दिन भर बैठा रहा और मगरमच्छ को तालाब में टकटकी लगाए देखता रहा लेकिन मगरमच्छ सुबह से लेकर देर शाम तक दिखाई नहीं दिया और मगरमच्छ की रेस्क्यू में आखिरकार सफलता नहीं मिली है तालाब की गहराई एवं लंबाई की वजह से मगरमच्छ का रेस्क्यू मुश्किल लग रहा है क्योंकि मगरमच्छ के विचरण करने के लिए पर्याप्त जगह है और एक जगह पिंजरा रखकर मगरमच्छ को पिंजरे में कैद करना मुश्किल दिखाई देता है फिलहाल लोग तालाब के आसपास ना जाए और सतर्कता बरतें और द्वारा तालाब में मगरमच्छ दिखाई देता है तो वन विभाग को सूचित करें।



