धार्मिक

गौरझामर मे नागपंचमी का त्यौहार चौरसिया दिवस धूमधाम से मनाया गया

शिव मंदिरो मे हुई पूजा अर्चना व अभिषेक
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । नागपंचमी का पुनीत पावन त्यौहार गौरझामर मे अभूतपूर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर घर घर नागदेवता की पूजा की गई शिवालयो मे विद्युत सज्जा, पूजा अर्चना व अभिषेक के अनुष्ठान धार्मिक विधि विधान के साथ किये गये। चौरसिया समाज गौरझामर के तत्वावधान मे गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी नागपंचमी चौरसिया दिवस के रूप मे धूमधाम से मनाई गई। स्थानीय श्री सीताराम पैलेस मे चौरसिया समाज के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये नागबेल, नागदेवता व भगवान शिव की पूजा अर्चना व आरती की गई तत्पचात अश्व रथ पर चौरसिया समाज के आदि कुल देवता चौऋषि महाराज की आदमकद तस्वीर विशाल नागदेवता की मूर्ति सजाकर बाजे गाजे के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली गई जो नगर के प्रमुख मार्ग पुराना बस स्टेण्ड, श्री हनुमान चौराहा, पुलिसथाना से महाराणा प्रताप नगर पहुंची जहा पर स्थित शिवमन्दिर मे पूजा अर्चना की गई, वहा से शोभा यात्रा नया बस स्टेन्ड, मेनरोड, पुरानी ग्राम पन्चायत भवन से खचा मुहल्ला, पुराना बस स्टेन्ड होते हुए वापिस सीताराम पैलेस पहुंची जहां पर सामाजिक भोज भण्डारे के विशाल आयोजन मे सभी समाज जनो ने सस्नेह हिस्सा लिया। चौरसिया दिवस के इस पावन अवसर पर बडी संख्या मे चौरसिया समाज की महिलाओ पुरूषों बच्चौ ने बढ चढ कर भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम में अम्बिका प्रसाद चौरसिया, राधेश्याम चौरसिया, कुंदनलाल चौरसिया, बालमुकुंद चौरसिया लल्ला ,कमलेश चोरसिया, केशव चौरसिया, बालमुकुंद चौरसिया, बाबू चौरसिया, श्रीराम चौरसिया, सन्दीप, बसन्त चौरसिया, गुडडू चौरसिया, मनमोहन चौरसिया, अनिल, रमन, अमन, कार्तिक, चन्दू, शिवम, विवेक, वीरेन्द्र, दिनेश, नीरज आदि बडी सख्या मे उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button