मध्य प्रदेश
UNESCO, NCERT और CBSE द्वारा स्कूल स्वास्थ्य और कल्याण कार्यक्रम पर कार्यशाला का सम्पन्न
रिपोर्टर : उपेन्द्र मालवीय
ओबेदुल्लागंज । ग्लोबल स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, ओबेदुल्लागंज की प्राचार्या ललिता जैमन ने रायसेन जिले से UNESCO, NCERT और CBSE द्वारा आयोजित 5 दिवसीय स्कूल स्वास्थ्य और कल्याण द्वारा नई दिल्ली में आयोजित कार्यशाला में भाग लिया।
वह पूरे रायसेन ज़िले से चयनित एकमात्र प्राध्यापिका हैं। उनकी इस उपलब्धि पर स्कूल डायरेक्टर डॉ सोनल मेहता एवं समस्त स्टाफ ने बधाई दी है। इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देकर स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना था।



