मध्य प्रदेश

गुरुकुल सीबीएसई स्कूल ने कैबिनेट मेंबर को दिलाई शपथ

गुरुकुल स्कूल का कर्तव्य, नैतिकता की और एक और नया कदम
रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली। नगर के गुरुकुल स्कूल में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी स्टूडेंट्स केबिनेट मेंबर्स के शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया।जिसमें लगभग तीस स्टूडेंट्स को अपने पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई गई।इस कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल संचालिका सोनिया राठी एवं प्राचार्य एस. वी खैरे द्वारा सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ मसाल जलाकर केबिनेट सदस्यों ने उनके समक्ष शपथ ग्रहण की और अपने उत्तरदायित्वों व अधिकारों का निर्वाहन करने की प्रतिज्ञा ली।
स्कूल के विद्यार्थियों को चार हाउसेज में बांटा गया। प्रत्येक हाउस में कैप्टन,वाइस कैप्टन, अनुशासन के साथ-साथ स्वच्छता, खेल प्रमुख व कल्चर मिनिस्टर का चयन किया गया। साथ ही हेड बॉय व हेड गर्ल का भी चयन हुआ। सर्वप्रथम हेड बॉय के रूप में कक्षा 12 से पार्थ गढ़वाल, हैड गर्ल के रूप में कक्षा 12 से रागनी राजपूत को शपथ दिलाई गई और शाला ध्वज प्रदान किया। विभिन्न पदों पर चयनित छात्र-छात्राओं को कैबिनेट सदस्य के रूप में स्कूल संचालिका श्रीमति सोनिया राठी एवं प्राचार्य द्वारा बैच और सेस पहनाकर गौरवन्वित करते हुए उन्हें अपने उत्तरदायित्व से अवगत कराया गाया।स्कूल संचालिका श्रीमति सोनिया राठी ने कहा यह समारोह केवल एक औपचारिकता नहीं है, बल्कि यह हमारे विद्यालय के भविष्य की दिशा तय करने का एक महत्वपूर्ण कदम है। मैं सभी नए पदाधिकारियों को बधाई देती हूँ और उन्हें विश्वास दिलाती हूँ कि आप सभी के पास अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का पूरा सामर्थ्य है कहा कि आज, जब आप शपथ लेंगे, तो याद रखें कि यह केवल एक शब्द नहीं बल्कि एक जिम्मेदारी है। यह आपके लिए एक अवसर है कि आप अपनी क्षमता का पूरी तरह से उपयोग करें और विद्यालय को नई ऊचाइयों तक पहुंचाएं।हमारे स्कूल के आदर्शों को अपनाकर और अपने प्रयासों से हम एक ऐसे वातावरण का निर्माण कर सकते हैं, जहाँ सभी विद्यार्थी अपनी पूर्ण क्षमता का विकास कर सकें। हमें मिलकर काम करना होगा, एक-दूसरे का समर्थन करना होगा और हर चुनौती का सामना एकजुट होकर करना होगा। स्कूल प्राचार्य ने भी कैबिनेट सदस्यों को शुभकामनाए देते हुए कहा यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में नई ऊर्जा का संचार करता है दूसरी तरफ अपने कर्तव्यों का बोध भी कराता है हम सभी का मानना है कि विद्यार्थी के जीवन में हर अच्छी नई शुरुआत स्कूल से ही होती है चाहे वह राजनीति हो समाज सेवा हो देश सेवा हो या अपने नैतिक दायित्वों का निर्वहन इन सभी क्षेत्रों में विद्यार्थियों का चहुमुखी विकास हो इसके लिए इस प्रकार के विभिन्न आयोजन स्कूल में सदैव होते रहते हैं इस वर्ष की नई जिम्मेदारियां कैबिनेट मेंबर्स को दी गई हैं जिन्हे वह बखूबी निभाएंगे। सभी विद्यार्थियों को स्कूल परिवार की तरफ से बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी गई जिससे वे अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन पूर्ण कर्तव्य निष्ठा के साथ कर सकें।

Related Articles

Back to top button