आदिवासी युवक ने लगाई फांसी, हुई मौत, पुलिस घटना स्थल पर
रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
बम्होरी । रविवार की सुबह बम्होरी के गोड़ीपुरा कालोनी में एक 27 वर्षीय आदिवासी युवक ने बामूल के पेड़ से गले में रस्सी बांधकर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई।
सूचना मिलने पर बम्होरी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर घटना की हर बारीकी पर जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है। और शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम हेतु हॉस्पिटल भेजा गया।
प्राप्त जानकारी विशाल आदिवासी पिता गुलाबसिंह आदिवासी उम्र 27 साल निवासी सातरा थाना सुल्तानपुर ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।
बता दे विशाल आदिवासी की ससुराल बम्होरी गोड़ीपूरा कॉलोनी में पतिराम आदिवासी के घर में है, जिससे वह कुछ बरसों से बम्होरी में ही रहकर मेहनत मजदूरी करके जीवन यापन कर रहा था, विशाल आदिवासी दो बच्चों का पिता भी था, तीन-चार साल की एक मासूम लड़की और एक लड़का है। बच्चो, पत्नी और ससुराल वालों का रो रो कर बुरा हाल है।
थाना बम्होरी पुलिस ने मर्ग पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।



