मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम की कक्षाओं का हुआ शुभारंभ

पनागर शासकीय महा विद्यालय में आयोजन, हर हाथ तिरंगा झंडा एवं किया गया पौधा रोपण
ब्यूरो प्रमुख : मनीष श्रीवास
जबलपुर/पनागर। शासकीय कला महाविद्यालय पनागर में सोमवार को मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम अंतर्गत स्नातक ब स्नातकोत्तर की कक्षाओं का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुमित्रा बाल्मीकि राज्य सभा सांसद म.प्र. की अध्यक्षता, आनंद जैन विधायक प्रतिनिधि, विशिष्ट अतिथि गोवर्धन खेटपाल अध्यक्ष जन भागीदारी समिति पनागर, राजेश पटेल वरिष्ट समाजसेवी प्रदीप तिवारी जिला समन्वयक जिला पंचायत भारत महरोलिया विकासखंड समन्वयक पनागर की उपस्थिति में स्नातक ब स्नातकोत्तर कक्षाओ का शुभारंभ सुमित्रा बाल्मीकि राज्यसभा सांसद के द्वारा किया गया जिसमे उपस्थित छात्रो स्वैच्छिक संगठनों के पदाधिकारी को मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के द्वारा किए जा रहे हैं।
उल्लेखनीय कार्य व मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम संचालित कोर्स को भविष्य में छात्रों के लिए अच्छी योजना बताते हुए सभी को बधाई दी है। आनंद जैन के द्वारा बताया कि विकासखण्ड में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जन हितेषी कार्य परिषद से जुड़ी समितियों के माध्यम से बहुत अच्छे से किये जा रहे है। कार्यक्रम के बाद उपस्थित सभी सदस्यों को राज्यसभा सांसद के द्वारा मुख्यमंत्री का संदेश सभी को पढ़कर सुनाया गया ब सभी को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई महाविद्यालय प्रांगण में एक पेड़ माँ के नाम अंतर्गत पौधरोपण में आम, नीम, जामुन, कदम, बरगद, पीपल, अशोक के पौधों का लगाया गया है साथ ही महाविद्यालय से मेन रोड तक हर घर तिरंगा अभियान का सुभारम्भ कार्य रैली के माध्यम से सभी की उपस्थिति में किया गया है कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राओं परामर्शदाताओ रवि बोहत, शुभम पटेल, सुशील सेन, पार्वती लोधी, मनोज प्रजापति, नवांकुर संस्थाओ के प्रतिनिधियो की उपस्थिति में कार्यक्रम संम्पन्न किया गया है।



