ग्रामीणो स्कूली बच्चो को घातक बना बरसाती नाला, फिसलन से हो रही है दुर्घटनाये

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । पटना गांव के पास बहने वाला बरसाती नाला इन दिनो राहगीरो के लिये काफी परेशानी का सबब बना हुआ है इस मार्ग से स्कूली बच्चे व ग्राम पचायत मुख्यालय लोग आते जाते है, पटना सडक निर्माण के दौरान इस बरसाती नाले पर बडी पुलिया का निर्माण होना था लेकिन भृष्टाचार के चलते तब इस पर विभाग व सम्बन्धित ठेकेदार ने अतिआवश्यक होते हुए पुलिया का निर्माण नही किया परिणाम स्वरुप आज पूरा गांव इस नाले से परेशान है आवागमन मे नासूर बना नाला फिसलन भरा होने के कारण आये दिन बाइक सवार फिसलकर दुर्घटना के शिकार हो रहे है। बता दे की प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना से बनी इस सडक पर भारी अनियमितताये बरती गई है जिसकी जाच व कार्यवाहीं होना आवश्यक है ग्रामवासियो ने गांव के पास बहने वाले इस बरसाती नाले पर जल्दी पुलिया बनाये जाने की मांग क्षेत्रीय विधायक से की है।



