मध्य प्रदेश

द संस्कार वैली स्कूल में आजादी की वर्षगांठ पर बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी

सिलवानी । गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर द संस्कार वैली स्कूल सिलवानी में स्कूल प्राचार्य द्वारा ध्वजारोहण किया गया । स्कूल परेड द्वारा सलामी दी गई इसके बाद भारत माता की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसमें बच्चों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई एवं सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया जिसमें मुख अतिथि के रूप में नरवर सिंह रघुवंशी उपस्थित रहे।
स्कूल प्राचार्य द्वारा सभी बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के बारे में बताया गया एवं देश के प्रति कुछ कर गुजरने को कहा गया।

Related Articles

Back to top button