मध्य प्रदेश

ग्रेस मिशन इंग्लिश मीडियम स्कूल में भाजपा जिला मंत्री ने तिरंगा फहराया

रिपोर्टर ; सतीश चौरसिया
उमरियापान । 78 वां स्वाधीनता दिवस पर ग्रेस मिशन इंग्लिश मीडियम हायर सैकन्डरी स्कूल उमरियापान में गरिमापूर्ण माहौल में देश भक्ति की भावना से ओतप्रोत वातावरण में मनाया गया।
कार्यक्रम के चीफ गेस्ट भाजपा जिला मंत्री विजय दुबे द्वारा महात्मा गॉंधी व भारत माता के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर देश की आन बान और शान तिरंगे झंडे को सलामी दी। तत्पश्चात विद्यालय प्रागंण में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें विद्यालय के छात्र छात्राओं ने राष्ट्रगान से ओतप्रोत देशभक्ति गीत, नृत्य, भाषण आदि एक से एक बढ़कर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। अभिवावक द्वारा छात्र छात्राओं का उत्साह वर्धन के लिए प्रत्सोहन राशि दी । कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री विजय दुबे, समाजसेवी संतोष दुबे, संदीप सोनी, जमुना प्रसाद तिवारी, संतोष नामदेव, धर्मदास चौरसिया, संतोष सोनी, अंकित पाण्डेय, मुन्नू गौतम, अजीत पाण्डेय, अज्जू सोनी, शल्लू चौरसिया, जगमोहन मिश्रा, सुशील मिश्रा, आशीष झारिया, योगेश पटेल, अजय सिंह, जगन्नाथ, पत्रकार सतीश चौरसिया, विद्यालय की प्रिंसपल अंजली जैकप, शशि भोंसले, एलविना दास, रामबिहारी सोनी, शुभम गौतम, राहुल कुमार बर्मन, प्रमोद कुमार विश्वकर्मा, रामकृष्ण, अशोक लोधी, राकेश रजक, अमृता पाठक, प्रीति पाण्डेय, शान मुहम्मद, अनिल झारिया, साबिर अलि, सरोजनी साहु, उर्मिलाबाई, लक्ष्मीबाई, सरला बाई आदि विद्यालय का स्टाफ उपास्थित रहा । छात्र छात्राओं को स्वल्पाहार देकर कार्यक्रम का समापन किया । कार्यक्रम का संचालन शशि भोंसले एवं आभार व्यक्त प्रिंसीपल अंजली जैकप ने किया।

Related Articles

Back to top button