ग्रेस मिशन इंग्लिश मीडियम हाईस्कूल में ब्लॉक स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | ग्रेस मिशन इंग्लिश मीडियम हाईस्कूल में हाल ही में ब्लॉक स्तर की शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया और अपनी बुद्धिमत्ता का प्रदर्शन किया।
इस प्रतियोगिता में प्रमुख रूप से उत्कृष्ट विद्यालय, शासकीय कन्या हाईस्कूल, और स्वयं ग्रेस मिशन इंग्लिश मीडियम हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया ।प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय के खेल परिसर में किया गया, जहां सभी प्रतियोगियों ने अपने-अपने खेल कौशल का परिचय दिया। शतरंज, एक ऐसा खेल है जो मानसिक शक्ति और तार्किक क्षमता को परखता है। इस खेल का उद्देश्य बच्चों में निर्णय लेने की क्षमता, रणनीति बनाने की कला, और ध्यान केंद्रित रखने की क्षमता को विकसित करना है। ग्रेस मिशन स्कूल की प्रिंसिपल अंजली जैकप ने इस प्रतियोगिता के आयोजन के पीछे के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए कहा कि हम चाहते हैं कि हमारे छात्र शतरंज के माध्यम से मानसिक मजबूती और त्वरित सोच विकसित करें । यह प्रतियोगिता उनके व्यक्तिगत विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है । प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यालयों में उत्कृष्ट विद्यालय, शासकीय कन्या हाईस्कूल, और ग्रेस मिशन इंग्लिश मीडियम हाईस्कूल प्रमुख थे। उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य मुकेश पटेल, शासकीय कन्या हाईस्कूल के प्रभारी प्राचार्य दिलीप बाजपेयी, और ग्रेस मिशन स्कूल की प्रिंसिपल अंजली जैकप सहित विद्यालय का स्टाफ़ इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।




