
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
नई दिल्ली । 21 अगस्त को नॉर्थ एवेन्यू रोड पर प्रेसीडेंट इस्टेट के नजदीक स्थित एमपी क्लब में भारतीय राष्ट्रीय मजदूर काँग्रेस (महासंघ) इंटक [Indian National Trades Union Congress (Federation) – INTUC] की छठवीं वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया । इस अवसर पर भारत भर के तमाम राज्यों के प्रदेशाध्यक्ष और अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारीगण मौजूद रहे। कार्यक्रम के लिये विशेष अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी करुणाकरण सागर मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामीनाथ जायसवाल ने की और कार्यक्रम का सूत्र संचालन संगठन के वरिष्ठ राष्ट्रीय महासचिव हौशिलाप्रसाद शर्मा ने की । कार्यक्रम की शुरुआत संगठन के पदाधिकारियों को उत्तर प्रदेश महिला अध्यक्षा एड. नंदिनी शर्मा पाण्डेय ने रिबन बॅज लगाकर किया। इसके उपरांत दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम हुआ और संगठन के आमसभा का कार्यक्रम शुरू हुआ। अपने भाषण से हौशिलाप्रसाद शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन शुरू किया और भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन काँग्रेस (इंटक) महासंघ के सभी प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों से अपने मूल संगठन काँग्रेस की नीतियों को अपनाने का तथा अपने नेता राहुल गाँधी को राजनीतिक समर्थन देने का आग्रह किया और नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने का आह्वान किया। इसके बाद हौशिलाप्रसाद शर्मा ने वर्ष 2023-2024 के जमा-खर्च विवरण पत्र सादर करते हुए आर्थिक वर्ष 2024-2025 का ₹ 25,00,000 का बजट भी सादर किया। इस दौरान विक्रमसिंह ठाकूर, प्रदेशाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश द्वारा 2 अक्टूबर 2024 को बद्दी, हिमाचल प्रदेश में आयोजित किये जाने वाले छठें राष्ट्रीय अधिवेशन की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई तथा एड. शैतानसिंह सोलंकी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेशाध्यक्ष राजस्थान द्वारा 01 मई 2024 को मजदूर दिवस के अवसर पर अर्धवार्षिक सम्मेलन के आयोजन का तथा 2 अक्टूबर 2025 को राजस्थान में सातवे राष्ट्रीय अधिवेशन के आयोजन का प्रस्ताव मंजूर किया गया और इसी के साथ संजय पटवा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेशाध्यक्ष गुजरात द्वारा 2 अक्टूबर 2026 को गुजरात में आठवें राष्ट्रीय अधिवेशन के आयोजन का प्रस्ताव भी मंजूर किया गया।
अपने भाषण के दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामीनाथ जायसवाल ने कहा कि स्व. राजीव गाँधी जी के जयंती तथा सद्भावना दिवस के अवसर पर श्रमिक न्याय यात्रा शुरू करने का संकल्प किया गया है और 12 सूत्री मांगों को लेकर केंद्र सरकार पर दबाव बनाया जाएगा । उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां गरीबों, श्रमिकों, किसानों के हितों पर कुठाराघात कर रही हैं। रेलवे स्टेशन निजी हाथों में दिए जा रहे हैं। सरकार ने कर्मचारियों के भविष्य निधि खातों में जमा 15 लाख करोड़ में से 2.25 लाख करोड़ रुपये बाजार में लगा दिए हैं। बिजली विभाग में 2600 करोड़ रुपये का पीएफ घोटाला सामने आया है। सरकार ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों को निजी हाथों में सौंपने जा रही है। स्वामीनाथ जायसवाल ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व करने का प्रयास करती है, लेकिन हम इस दुखद वास्तविकता से इनकार नहीं कर सकते कि वर्तमान समय में श्रमिक आंदोलन और कांग्रेस पार्टी के बीच एक बड़ा अंतर है। ऐसा इसलिए है क्योंकि हमारे ही बीच कुछ जयचंदों का शुमार हो रहा है । उन्होंने केकेसी के चेयरमैन डॉक्टर उदित राज की तरफ इशारा करते हुये कहा कि वो खुद तो असंगठित मजदूरों के कल्याण और सामाजिक सुरक्षा के दिए कभी भी संघर्ष नही करते हैं और हमारे खिलाफ काँग्रेस के आदान पदाधिकारियों को भड़काने का काम करते रहते हैं। हमारा संगठन जो कि न्यायालय के आदेश के बाद श्रमिक संघ रजिस्ट्रार द्वार फेडरेशन के थोप में पंजीकृत किया गया है, इसको डॉक्टर उदित राज जाली संगठन बताते हैं। इसलिए हम अपने विधी प्रकोष्ठ से चर्चा करके बहुत जल्द ही डॉक्टर उदित राज के विरूध्द मानहानि का दावा ठोकने वाले हैं। हम आज भी गांधी जी के उस सिद्धांत का पालन करते हैं, जिसके अनुसार 3 मई 1947 को में जब से राष्ट्रीय मजदूर काँग्रेस अस्तित्व में आया है, हम अपने काम करने के स्वतंत्र तरीके को बनाए रखते हैं। हम आधिकारिक तौर पर कांग्रेस पार्टी की ट्रेड विंग नहीं हैं, हालांकि हमारे ज़्यादातर नेता कांग्रेस पार्टी के आदर्शों और उसके प्रतिनिधित्व के अनुसार चलते हैं। आज के कांग्रेस नेताओं को मज़दूर वर्ग के कामकाज से खुद को फिर से परिचित करने की ज़रूरत है, जिसे हमेशा उसकी राजनीतिक आकांक्षाओं के साथ एकीकृत करने की ज़रूरत नहीं है। लेकिन फिर, हम हमेशा इसे हल करने के लिए एक सौहार्दपूर्ण समाधान की दिशा में काम कर सकते हैं। इस वार्षिक आम सभा में स्वामीनाथ जायसवाल – राष्ट्रीय अध्यक्ष, राजैय्या सिरसिल्ला- वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तेलंगाना से, महेश शर्मा-वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दादरा नगर हवेली से, प्रमोद गाँधी-वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजस्थान से, संजय पटवा-राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेशाध्यक्ष-गुजरात, ए.के. चौधरी-राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कर्नाटक से, महिमन चंदर -राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश से, प्रेम कुर्मी-राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा जवाहर चौधरी-राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पश्चिम बंगाल से, डॉ. राजेश गढिया-राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरियाणा से, ईश्वर कुमार पासी-राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश से, हौशिलाप्रसाद शर्मा वरिष्ठ राष्ट्रीय महासचिव महाराष्ट्र से, सांतु करार-राष्ट्रीय महासचिव तथा देब कुमार पाल-राष्ट्रीय समन्वयक पश्चिम बंगाल से, डॉ.आमीर खान-राष्ट्रीय महासचिव तमिलनाडू से, राजकिशोर सिंह-राष्ट्रीय सचिव झारखंड से, साईबाबा अलका चेनू-राष्ट्रीय सचिव तेलंगाना से, अब्दुल लतीफ आरको-राष्ट्रीय समन्वयक राजस्थान से, दर्शन धीर-राष्ट्रीय समन्वयक पंजाब से, अर्जुन खेटवानी-राष्ट्रीय समन्वयक राजस्थान से, सनाउल्लाह अंबुर-राष्ट्रीय समन्वयक तमिळनाडू से, एड. मूराहरी बुध्दाराम, प्रदेशाध्यक्ष-तेलंगाना, एड. शैतान सिंह सोलंकी, प्रदेशाध्यक्ष-राजस्थान, जोगिंदर सिंह, प्रदेशाध्यक्ष पंजाब, बी शिवप्रकाशम, प्रदेशाध्यक्ष- तमिळनाडू, अनिलकुमार अग्रवाल, प्रदेशाध्यक्ष उत्तर प्रदेश, बालेन्द्र भूषण मिश्र, युवा प्रदेशाध्यक्ष उत्तर प्रदेश, एडवोकेट. नंदिनी शर्मा पांडेय, महिला प्रदेशाध्यक्ष उत्तर प्रदेश, हिमांशु शेखर बेहरा, प्रदेशाध्यक्ष ओडीशा, रामावतार जैसवाल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा प्रदेशाध्यक्ष छत्तीसगढ, चौधरी संतोष कैरालिया, महिला प्रदेशाध्यक्ष हरियाणा, करण चौधरी, युवा प्रदेशाध्यक्ष-हरियाणा, विक्रम सिंह ठाकुर, प्रदेशाध्यक्ष-हिमाचल प्रदेश, शशि सियाल, प्रदेशाध्यक्ष-जम्मू-कश्मीर, सैयद सिराज अब्बास रिज़वी, प्रदेशाध्यक्ष झारखण्ड तथा विजयकुमार साव, युवा प्रदेशाध्यक्ष पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष कैलाशचंद्र गोयल तथा कर्नाटक के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष नंदा नायडू एवं मध्यप्रदेश से जबलपुर जिलाध्यक्ष दिलीप सेन भी मौजूद रहे।



