क्राइम

शिक्षा के मंदिर में लोकायुक्त की कार्यवाही, लेखापाल को रिश्वत लेते गिरफ्तार

शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप
​सिंगरौली । एमपी के सिंगरौली जिले में रीवा लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। लोकायुक्त की टीम ने जयंत हायर सेकंडरी स्कूल के क्लर्क को 2500 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। क्लर्क के गिरफ्तार होने का पता चलते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया।
टीम ने जयंत हायर सेकंडरी विद्यालय में पदस्थ क्लर्क अशोक कुमार पांडेय को 25 सौ रुपए नगद की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
आपको बता दें कि आरोपी अशोक कुमार पांडेय आवेदक उमाकांत वर्मा शिक्षक माध्यमिक स्कूल इटमा में पदस्थ थे और वह अपना कई वर्षों से वेतन का एरियर्स नहीं निकाला था। जिसको निकलवाने के लिए बाबू के पास जब आवेदक गए तो बाबू ने रिश्वत मांगी।
क्लर्क लगातार टीचर से रिश्वत की मांग कर रहा था। आवेदक जब तक पैसे नहीं दे रहा था तो बाबू द्वारा आवेदक शिक्षक का वेतन एरियर्स नहीं निकाला जा रहा था। तब परेशान शिक्षक ने रीवा लोकायुक्त पुलिस से शिकायत कर दी।
लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा
जहां रीवा लोकायुक्त पुलिस ने मामले की सत्यता की जांच करवाई। सत्यता की जांच होने पर आज जैसे ही आवेदक लिपिक को पैसे दे रहा था। तभी लोकायुक्त पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी अशोक कुमार पांडेय लिपिक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
लोकायुक्त डीएसपी ने बताया कि आवेदक द्वारा शिकायत की गई थी शिकायत पर जांच के उपरांत आज आरोपी को 500 के पांच नोटों के साथ गिरफ्तार करते हुए कार्रवाई चालू है आगे जो भी नाम सामने आएंगे उन सभी को इस पर जोड़ा जाएगा।

Related Articles

Back to top button