जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सिलवानी बना विजेता

सिलवानी । सीएम राइस स्कूल सिलवानी में जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य एनपी शिल्पी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, शिक्षा समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुशवाहा पार्षद, गुड्डू भाई द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता में रायसेन, बेगमगंज, उदयपुरा, औबेदुल्लागंज, बरेली और सिलवानी की टीमों ने भाग लिया। अंडर 14 बालक वर्ग में सिलवानी विजेता बेगमगंज उप विजेता रहा अंडर 14 बालिका वर्ग में सिलवानी विजेता, औबेदुल्लागंज उप विजेता रहा, अंडर 17 बालक वर्ग में बेगमगंज विजेता, सिलवानी उपविजेता रहा ।अंडर 17 बालिका वर्ग में सिलवानी और बेगमगंज संयुक्त विजेता रहे अंडर-19 बालक वर्ग में बरेली विजेता, औबेदुल्लागंज उप विजेता रहा, अंडर-19 बालिका वर्ग में औबेदुल्लागंज विजेता सिलवानी उप विजेता रहा। प्रतियोगिता का संचालन विकासखंड खेल प्रभारी मोहम्मद तारिक, कमलेश जाटव, आरिफ खान, शशांक जैन, योगेश कुलकर्णी, आरती कलोसिया, प्रीति कुशवाहा, दीपक ठाकुर द्वारा किया गया।



