क्राइम
धारदार हथियार से महिला की गला रेत कर जघन्य हत्या, पुलिस जांच में जुटी
रायसेन । मंगलवार की सुबह मंडीदीप में उस समय सनसनी फैल गई जिस वक्त नगर पालिका के पीछे एक महिला की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या का मामला सामने आया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त बताई गई थी वही महिला की हुई हत्या घटना के बाद से मृतक महिला का पति हुआ गायब, पुलिस को महिला के पति पर हत्या की शंका जाहिर हो रही हैं। एक हफ्ते पहले ही दोनो मण्डीदीप आये थे पति पत्नी वही नगर पालिका के पीछे दुकानों की बनी छत के नीचे ही दोनों पति पत्नी रह रहे थे । वही पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश कर सीसीटीवी फुटेज खगाल रही है।
एसडीओपी शीला सुराणा व थाना प्रभारी मंडीदीप सुरेश मीणा व थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ठाकुर जाँच में जुटे हुए हैं जल्द ही पुलिस के हाथ अज्ञात आरोपी तक पहुंच जाएंगे।



