मलेरिया विभाग की निष्क्रियता से आम जनता परेशान

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । मलेरिया डेंगू उन्मूलन हेतु बने मलेरिया विभाग की निष्क्रिय कार्य प्रणाली के कारण क्षेत्र मे मलेरिया डेंगु व इनके जनक मच्छरो की रोकथाम नही हो पा रही है। विभाग की जमीनी कार्यवाही व कारगर उपायो के स्थान पर हवा हवाई चहल पहल व औपचारिकता पूर्ति के दिखावे किये जा रहे है इस होने वाली केवल कागजी खाना पूर्ति से न मच्छर मारे जा रहे है और न ही यहां मलेरिया पर नियन्त्रण हो पा रहा है। मलेरिया के यहां रोज सैकडो मरीजो से अस्पताले खचाखच भरी हुई है मुक्कमल सरकारी इलाज के अभाव मे इसका नाजायज लाभ नीम हकीम फर्जी डाक्टर उठाते हुए देखे जा रहे है।
उल्लेखनीय है की इलाज के अभाव मे मलेरिया रोगी जहां दिन पर दिन बढ रहे है वहीं मच्छरो को नष्ट करने के सरकारी उपाय मलेरिया विभाग व स्वास्थ्य विभाग की निष्क्रियता के कारण बन्द पडे होने से मच्छरो की अंधाधुंध भरमार से लोगो के अपने तमाम उपाय नियन्त्रण के बाहर हो गये है मच्छरो का प्रकोप इतना बढता जा रहा है की इनके दंश से कोई नही बच पा रहा है जब तक युध्द स्तर पर अभियान के तहत घर घर मच्छरदानियो का वितरण व मच्छर नाशक डीडीटी पाउडर का छिडकाव व फागिंग मशीन से धुआं नही किया जाता तब तक मच्छरो का खात्मा असंभव है शासन इस ओर शीघ्र ध्यान दे।



