मध्य प्रदेश
बोरास पुल के ऊपर पानी, बारना बांध के 6 गेट खोले गए

रायसेन । जिले बाड़ी के बारना बांध के 6 गेट खोले गये। और लगभग 41 हजार क्यूसिक पानी छोड़ा जा रहा है।
बाड़ी के बारना बांध के कैचमेंट इलाके मे हो रही मूसलाधार बारिश।
भारी बारिश के चलते बारना बांध के खोले गये 6 गेट।
बाड़ी और बरेली की निचली बस्तियों मे हाईअलर्ट घोषित किया गया।
नर्मदा नदी से लगी हुई निचली बस्तियों मे भी हाईअलर्ट घोषित।
अभी भी बाड़ी और बरेली के आसपास के क्षैत्रो मे मूसलाधार बारिश का दौर जारी हे।
वही दूसरी और नर्मदा नदी का पानी आया पुल के ऊपर। राजमार्ग 44 गैरतगंज गाडरवारा का संपर्क टूटा।
नर्मदा नदी के बोरास पुल पर लगभग 5 फिट पानी आया।
मोके पर पहुँचा स्थानीय प्रशासन और सम्भाला मोर्चा।



