रिश्वत लेते ADM को लोकायुक्त ने किया गिरफ्तार

रीवा । एमपी में एक बार फिर लोकायुक्त ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया।
जानकारी के अनुसार आवेदक रामनिवास तिवारी निवासी ग्राम खूझ तहसील नईगढ़ी जिला मऊगंज ने आरोपी अशोक कुमार ओहरी, अपर कलेक्टर (ADM) जिला मऊगंज के विरुद्ध लोकायुक्त के विरुद्ध शिकायत की गई थी।
जिस पर लोकायुक्त की टीम ने 12 सितंबर 2024 को ट्रेप रिश्वत राशि -5000 /- पूर्व में लिए गए ₹10000, आरोपी का कक्ष कार्यालय कलेक्टर जिला मऊगंज में लेते कार्यवाही की गई।
फरियादी के बंटवारे की फाइल में राजस्व न्यायालय द्वारा उसके पक्ष में कार्यवाही करने हेतु 20,000/- रिश्वत की मांग की गई जिस जिसमें से ₹10000 पूर्व ले लिए व शिकायतकर्ता के अनुरोध पर ₹5000 कम कर दिए और आज ₹5000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया कार्रवाई जारी है।
ट्रेपकर्ता अधिकारी-उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार
ट्रेप दल के सदस्य- निरिक्षक जियाउल हक सहित 12 सदस्यीय टीम।



