मध्य प्रदेश

पुलिस ने स्कूलो में पहुंचकर बालक बालिकाओं के लिए विशेष जन जागरूकता अभियान

सिलवानी । शुक्रवार को नगर के पीएमश्री विद्यालय एवं सीएम राइज विद्यालय में पुलिस अधिकारियों ने जनसंवाद के माध्यम महिलाओं की सुरक्षा संबंधी विषयों पर चर्चा की गई एवं महत्वपूर्ण जानकारियां स्कूली बच्चियों को दी गई पुलिस हेल्पलाइन नंबर के बारे में भी समझाइए दी गई।
पीएमश्री विद्यालय में एसडीओपी अनिल मौर्य एवं थाना प्रभारी डीपी सिंह ने बालिकाओं को कानूनी जानकारी दी एवं उनकी जिज्ञासा में पूछे गए सवालों के ज़बाब भी दिए। इस अवसर पर प्राचार्य सोनाली नामदेव एवं स्टाफ उपस्थित रहा। पुलिस ने बताया कि स्कूली बच्चियों के आवागमन के दौरान असमाजिक तत्वों पर निगाह रखी जा रही है ।
सीएम राइज स्कूल में विद्यार्थियो को थाना प्रभारी डीपी सिंह, एसआई कविता यादव द्वारा अपराधिक गतिविधियों से कैसे बचें, सुरक्षा संबंधी विषयों पर विस्तार पूर्वक समझाया प्राचार्य एनपी शिल्पी एवं स्टाफ की उपस्थिति में आवागमन के दौरान कोई सुविधाजनक व्यवस्था की गई।
पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार के कुशल नेतृत्व एवं दिशा निर्देशन में संपूर्ण रायसेन जिले में वृहद स्तर पर महिला सुरक्षा, बालक बालिकाओं एवं स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए जन जागरूकता सुरक्षा संबंधी विषयों पर अभियान चलाए जा रहे हैं।
प्रमुख रूप से महिलाओं की सुरक्षा संबंधी कानूनी प्रावधान, साइबर अपराधों से बचाव, यातायात नियमों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं संबंधी सुरक्षा गुड टच बेड टच, क्या करें क्या ना करें इत्यादि पर संपूर्ण मैदानी अमले को व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार कर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों व स्कूलों इत्यादि में जन जागरूकता का प्रचार प्रसार किए जाने के दिशा निर्देश दिए गए हैं ताकि आम नागरिक इस जन जागरूकता के अभाव में होने वाली परेशानियों, धोखाधड़ी,
दुर्घटना इत्यादि से बचे रहें।
स्कूली छात्र-छात्राओं को जनसंवाद के माध्यम से थाना प्रभारी एवं महिला पुलिस स्टाफ द्वारा महिला सुरक्षा संबंधी विशेष जानकारियां दी गई जिनमें बालक बालिकाओं को घर से स्कूल आते-जाते वक्त रास्ते में रखने वाली सावधानियां, मोबाइल संबंधी अपराध, गुड टच बेड टच या कोई भी बात या परेशानी को बिना डर के परिजन पुलिस या शिक्षकों को बताने संबंधी, कानूनी प्रावधान महिला सुरक्षा साइबर अपराधों की रोकथाम उनसे बचाव सतर्कता इत्यादि विषयों पर चर्चा की गई ।

Related Articles

Back to top button