धार्मिक

रिमझिम बारिश के बीच आर्यिका आराध्य मति माताजी के ससंघ सानिध्य में निकाला गया श्रीजी का चल समारोह

अनेको स्थानो पर श्रद्वालुओं ने उतारी श्रीजी की आरती, सात्विक वस्त्रों में शामिल हुए समाजजन
सिलवानी । आत्म कल्याण के महापर्व पर्युषण पर्व की समाप्ति पर अखण्ड दिगंबर जैन समाज के द्वारा बुधवार को आर्यिका आराध्य मति माताजी के ससंघ सानिध्य में श्रीजी का भव्य चल समारोह निकाला गया। चल समारोह में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। दोपहर के समय बुधवारा बाजार से चल समारोह प्रारंभ हुआ। यहां पर समाजजन श्रीजी, आचार्य विद्यासागर महाराज, आर्यिका संघ का जयकारा लगाते हुए रहे थे। चल समारोह विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए त्रिमूर्ति चौबीसी दिगंबर जैन मंदिर पहुंचे। यहां पर श्रीजी की आरती समाजजनों के द्वारा आरती उतारी गई। इस मौके पर आर्यिका संघ का समाजजनों के द्वारा पाद प्रक्षालन भी किया गया। तत्पश्चात चल समारोह मुख्य मार्गो से होता हुआ पाण्डुक षिला पहुंचा। यहां पर भी अनुष्ठान पूर्ण किए जाकर चल समारोह विभिन्न मार्गो से होता हुआ प्रारंभिक स्थल पर पहुंच कर समाप्त हो गया। पार्नाश्वनाथ लय में भगवान श्रीजी को झूले में झूलाया गया। चल समारोह में शामिल समाजजन चांदी जड़ित विमान मेें श्रीजी की मूर्ति को रखे हुए शामिल हुए। विमान में श्रद्धा विराजित की गई भगवान की मूर्ति का अनेको स्थानो पर समाजजनो के अतिरिक्त सामाजिक संगठनो, राजनैतिक दलो आदि के द्वारा बनाए गये मंच से चल समारोह पर पुष्प वर्षा कर आरती उतारी जाकर श्रीफल अर्पित किए गए। यहां पर महिलाए, बालिकाएं मंगल भजनों का गायन कर रही थी । रिमझिम बारिश के बीच निकाले गए चल समारोह में शामिल समाजजनों का उत्साह देखते ही बनता था। छोटे छोटे बालक, बालिकाएं भी आकर्षक परिधान में जयकारा लगा रहे थे। इस मौके पर सात्विक परिधान पहने महिलाए, समाजजन व बालिकाएं जैन भजनों का गायन कर रही थी। वहीं समाज के युवा साफा बांधे हुए आकर्षण का केंद्र बने हुए थे।

Related Articles

Back to top button