बडीमाई मंदिर में लगेगा श्रृद्धालुओं का तांता
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । नौ दिवसीय शारदीय नवरात्र पर्व गुरुवार प्रथम दिवस बैठकी से उमरियापान स्थित प्राचीन बडी माई मंदिर में श्रृद्धालुओं का तांता लगेगा। इसको देखते हुए मंदिर में श्रृद्वालुओं के प्रवेश एवं निकलने के लिए अलग अलग गेट एवं कतारबद्ध व्यवस्था बनाई गई है। साथ ही मंदिर के अंदर श्रृद्वालुओं को पूर्व वर्षों की तरह अगरबत्ती लगाने व नारियल फोडने की मनाही रहेगी । हालांकि परिसर में ही अगरबत्ती लगाने एवं नारियल फोडने की व्यवस्था की गई है।
पंडा गोरेलाल चौरसिया ने बताया कि मंदिर में सुबह से 4 बजे से श्रृद्धालुओं का तांता लग जाता है। इस दौरान प्रतिदिन शाम को महाआरती का भी आयोजन किया जाता है। नवरात्र पर्व पर बस्ती स्थित बडीमाई मंदिर, अंधेलीबाग में खेरमाई मंदिर,चंडी माता मंदिर, कटरा बाजार स्थित जोगी मंदिर में भी दशनार्थ श्रृद्वालु उमडेंगे । इस अवसर पर बडी माई दुर्गोत्सव समिती, झंडाचौक, न्यू बस स्टैंड, कटरा बाजार, आजाद चौक, बर्मन मोहल्ला, नई बस्ती दुर्गा उत्सव समिती के पंडालों में मां भवानी की विधि विधान से प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी । इस मौके पर कटरा बाजार मैदान में श्रीराम लीला का जीवंत मंचन किया जा रहा है।



