मध्य प्रदेश
राशन दुकान से अब नवीन अनुपात के तहत मिलेगा खाद्यान
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सार्वजनिक वितरण प्रणाली को शासकीय उचित मूल्य दुकान से जिले में अभी तक प्रति व्यक्ति 2 किलोग्राम गेहूं और 3 किलोग्राम चावल का वितरण किया जा रहा था। इसके अलावा अन्त्योदय कार्ड धारक प्रत्येक परिवार को 14 किलोग्राम गेहूँ और 21 किलोग्राम चावल दिये जा रहे थे अब शासन द्वारा इस अनुपात में परिर्वतन किया गया है, जिसके अनुसार अब प्रति व्यक्ति 3 किलोग्राम गेहूं और 2 किलोग्राम चावल व अन्त्योदय कार्ड धारक प्रत्येक परिवार को 20 किलोग्राम गेहूँ और 15 किलोग्राम चावल दिया जाएगा।
जिला आपूर्ति अधिकारी ने जिले के समस्त राशन धारकों से अपील की जाती है कि वे इस नवीन अनुपात के तहत अपना राशन प्राप्त करें।



