जिले के सिंग्रामपुर में आयोजित होने वाली कैबिनेट बैठक रूट चार्ट

आमसभा में रूट डायवर्सन, पार्किंग स्थल एवं कार्यक्रम स्थल हेतु यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु रूट चार्ट किया गया तैयार
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । 5 अक्टूबर को जिले के सिंग्रामपुर में आयोजित होने वाली कैबिनेट बैठक/ आमसभा में रूट डायवर्सन, पार्किंग स्थल एवं कार्यक्रम स्थल हेतु यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु रूट चार्ट तैयार किया गया हैं। उक्त रूट चार्ट में पार्किंग व्यवस्था में व्हीआईपी पार्किंग के लिए सभा स्थल मंच के पीछे, कैबिनेट बैठक स्थल के बगल से, स्मारक के सामने एवं स्मारक के पीछे रहेगी। इसी प्रकार कार्यक्रम व्यवस्था में लगे हुये अधिकारी/ कर्मचारी/ मीडिया बंधु हेतु पार्किंग में PWD रेस्टहाउस पार्किंग एवं हाट बाजार पार्किंग रहेगी।
इसी प्रकार आमजन हेतु पार्किंग व्यवस्था में 27 मील (तेंदूखेड़ा) की ओर से आने वाले वाहनों हेतु फैक्ट्री के बाजू में पार्किंग रहेगी। जबलपुर रोड से आने वाले वाहनों हेतु पार्किंग नीलेश का खेत एवं जयकुमार मुन्नालाल बाडा में रहेगी। इसी प्रकार दमोह रोड से आने वाले वाहनों हेतु पार्किंग व्यवस्था में दीपू महाराज का खेत एवं नई चौकी के पास पार्किंग रहेगी। कौडा कलां रोड से आने वाले वाहनों हेतु पार्किंग व्यवस्था में मंच के अंत मे, शुक्ला जी का खेत सहसना रोड, शासकीय भूमि सहसना रोड एवं ककरहा कालोनी तिराहा में पार्किंग व्यवस्था रहेगी।
डायवर्सन प्वाईंट
डायवर्सन प्वाईंट अंतर्गत आज 5 अक्टूबर 2024 को प्रात: 6 बजे से अभाना डायवर्सन प्वाईंट में दमोह से जबलपुर की ओर जाने वाले वाहन अभाना, तेंदूखेड़ा, पाटन होते हुये जबलपुर होते हुये जाएंगे। इसी प्रकार कलेहरा (तेजगढ तिराहा) अंतर्गत जबलपुर जाने वाले तेजगढ, तेदूखेडा होते हुये जबलपुर जायेंगे। कटंगी बायपास अंतर्गत जबलपुर से दमोह जाने वाले वाहन पाटन, तेंदूखेड़ा, अभाना होते हुये दमोह आयेंगे।



