मध्य प्रदेश
शक्ति अभिनंदन अभियान के तहत आत्म रक्षार्थ प्रशिक्षण

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । शक्ति अभिनंदन अभियान के अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी सौरभ मिश्रा के मार्गदर्शन में आत्मरक्षा शिविर महिला बाल विकास एवं ग्रामीण युवा केंद्र खेलऔर युवा कल्याण विभाग के द्वारा शिक्षा विभाग की सहयोग से बालिकाओं में आत्मरक्षा के गुण प्रशिक्षण देकर सिखाया जा रहा है प्रशिक्षक संस्कार तोमर ने उपस्थित स्कूल की 50 छात्राओं को स्वयंम की रक्षा के लिए डेमो देकर प्रशिक्षित किया ।
ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र श्रीवास्तव, महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी रामकुमार सोनी, ब्लॉक युवा समन्वयक विभाग सुभाष रैकवार, सुपरवाइजर संगीता ठाकुर , अभिलाषा ठाकुर और पीटीआई रूबी मंसूरी प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित रहे ।



