मध्य प्रदेश
मार्शल आर्ट प्रशिक्षण पीएम श्री कन्या हायर सेकंडरी स्कूल में सम्पन्न

सिलवानी । बुधवार को मिशन शक्ति अभियान अंतर्गत मार्शल आर्ट प्रशिक्षण पीएम श्री कन्या हायर सेकंडरी स्कूल सिलवानी में सम्पन्न हुआ । जिसमे कक्षा 11वी की छात्राओं को आत्म रक्षा हेतु प्रशिक्षण जिला पुलिस इकाई से पधारे मास्टर ट्रेनर मिशन शक्ति अभियान 2 से 11 अक्टूबर तक द्वारा दिया जा रहा है साथ ही यह बताया गया कि विषम परिस्थितियों में अपना बचाव कैसे करना है, यह प्रशिक्षण आगामी 5 दिवस चलेगा । पुलिस विभाग जिला रायसेन से मास्टर ट्रेनर आत्म रक्षा प्रशिक्षण सत्यम पटवा, पीएम श्री कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल प्राचार्या सोनल नामदेव, पर्यवेक्षक रामवती रघुवंशी, मानकुंवर प्रजापति, मालती सेन, सुरक्षा विश्वकर्मा, विक्रम मेहरा आदि उपस्थित रहे।



