बाइको की आमने सामने भिंडत, चार घायल, तीन गंभीर रैफर
सिलवानी l बुधवार की दोपहर में राजमार्ग 44 सिलवानी उदयपुरा के मुंआर पुलिया के पास दो बाइको की आमने सामने जोरदार भिंडत हो गई जिससे दोनो बाइको के सवार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हे सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लाया गया। जहां तीन घायलों का प्राथमिक उपचार कर गंभीर अवस्था में रायसेन रैफर किया गया जबकि एक घायल को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देव गौर पिता वीरेन्द्र गौर उम्र 24 साल निवासी गैरतगंज अपनी पल्सर बाइक क्रमांक एमपी 38 जेडए 7933 से अपनी बहन प्रगति गौर पिता वीरेन्द्र गौर उम्र 22 साल, दादी शांतिबाई पति भगवान सिंह उम्र 75 साल को साथ लेकर बोरास घाट से नर्मदा स्नान कर वापिस लौट रहे थे कि सिलवानी उदयपुरा मार्ग की मुंआर पुलिया के पास सिलवानी की ओर से हीरो डीलक्स बाइक क्रमांक एमपी 38 एमक्यू 3135 राघवेंद्र ठाकुर पिता संतोष ऊर्फ पप्पू ठाकुर उम्र 15 साल निवासी चंदन पिपलिया की आमने सामने भिंडत हो गई जिससे दोनो बाइको के सवार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हे सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लाया गया। जहां देव गौर पिता वीरेन्द्र गौर उम्र 24 साल निवासी गैरतगंज, प्रगति गौर पिता वीरेन्द्र गौर उम्र 22 साल निवासी गैरतगंज, राघवेंद्र ठाकुर पिता संतोष ऊर्फ पप्पू ठाकुर उम्र 15 साल निवासी चंदन पिपलिया का प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में रायसेन रैफर किया गया जबकि शांतिबाई पति भगवान सिंह उम्र 75 साल निवासी गैरतगंज को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार देव गौर ने सड़क पर गड्ढा बचाने के चक्कर में राग साइट जाकर राघवेंद्र ठाकुर की बाइक को टक्कर मारी।
पुलिस को सूचना मिलने पर हॉस्पिटल और घटना स्थल पहुंच कर जांच कर रही है।



