मध्य प्रदेश

संपदा-2.0″, ऑनलाइन दस्तावेज पंजीयन में डिजिटल क्रांति का माइलस्टोन: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नवीन तकनीक पर आधारित नवाचार ने बनाया सभी का जीवन सरल और सुगम,राज्य सरकार के नवाचार “संपदा-2.0” को पूरा देश करेगा फॉलो
“ईज ऑफ लिविंग’’ के लिये प्रदेश को नई सौगात
पंजीयन की व्यवस्था बनेगी सुगम, सरल और करप्शन-फ्री
केन्द्र सरकार ने मध्यप्रदेश को दिया 120 शहरों के जीआईएस मैपिंग का कार्य
हर जिले में स्थापित होगी जीआईएस लैब
ई-रजिस्ट्री और ई-पंजीयन की नवीन प्रणाली पर विकसित “संपदा-2.0” पोर्टल और मोबाइल ऐप का हुआ शुभारंभ, सिहोरा पंजीयन कार्यालय में हुई पहली ई रजिस्ट्री 2.0

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर | मध्यप्रदेश शासन की बहुप्रतीक्षित योजना संपदा 2.0 से पहली रजिस्ट्री सिहोरा तहसील में संपन्न हुई । इस दौरान प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा उक्त साफ्ट्वेयर के लोकार्पण के बाद सम्पूर्ण प्रदेश में अब घर बैठे ई रजिस्ट्री की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है । वहीं उप-महानिरीक्षक पंजीयन प्रभाकर चतुर्वेदी के निर्देशन में जिला पंजीयक पवन अहिरवार एवं उप-पंजीयक सिहोरा सविता पाटिल के मार्गदर्शन में सिहोरा के सर्विस प्रोवाइडर करीम खान ने प्रदेश के जिला कार्यालयों को छोड़कर, समस्त तहसीलों में सर्वप्रथम संपदा 2.0 से पहले दस्तावेज का पंजीयन कराया गया। इस अभियान के प्रारम्भ में पक्षकार आर्य दुबे ने अपनी सम्पत्ति के लिए अपने पिता शैलेन्द्र दुबे को मुख्त्यार नियुक्त किया। और संपदा 2.0 से पहली रजिस्ट्री सिहोरा में हुई
। इस अनूठी पहल के प्रथम पंजीकरण होने से अनुविभाग के मुखिया रूपेश सिंघई, तहसीलदार, शशांक दुबे, पत्रकारगण एवं सर्विस प्रोवाइडर उपस्थित रहे| अनुविभागीय अधिकारी सिहोरा ने बताया कि अब लोगों को घर बैठे ही पेपर लेस रजिस्ट्री की जावेगी जिससे ई – रजिस्ट्री का कार्य पारदर्शिता के साथ साथ सुगमता से हो सकेगा|

Related Articles

Back to top button