क्राइम

नचनारियों के कार्यक्रम में हुए विवाद में युवक की हत्या, आरोपियों को किया गिरफ्तार

धान के गढ़ा में मिला था युवक का शव,
मृतक के परिजनों ने तीन युवकों पर हत्या का संदेह व्यक्त किया था
पुलिस ने महज 12 घंटे में आरोपियों को किया गिरफ्तार

सिलवानी । सोमवार की सुबह सिलवानी थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी जैथारी अंतर्गत ग्राम सर्रा में एक 35 वर्षीय युवक का शव धान के गढ़ा में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर सिलवानी पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सर्रा में किसान जसवंत मेहरा के खेत के धान के गढ़ा में मिले शव की पहचान गोविन्द आदिवासी पिता सुन्दर आदिवासी उम्र 35 साल निवासी इमलिया थाना देवरी के रूप में हुई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी डीपी सिंह घटना स्थल पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल सिलवानी भेजा गया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया गया।
बताया जाता है कि मृतक युवक रिश्तेदारी में ग्राम सर्रा (चैनपुर) आया था जहां शराब के नशे में 12 अक्तूबर की रात को नचनारियों (नृत्यांगनाओं) के कार्यक्रम में मृतक गोविन्द आदिवासी और आरोपी पंडा उर्फ रामकिशन आदिवासी पिता गुलशन ठाकुर उम्र 35 साल निवासी चैनपुर, गुड्डू उर्फ प्रदीप पिता रोशन ठाकुर उम्र 26 साल निवासी सर्रा और हल्केवीर पिता भूपत ठाकुर उम्र 28 साल निवासी चैनपुर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बड़ा कि आरोपियों द्वारा गांव के बाहर पुलिया के पास मृतक के साथ लात घुसो से जमकर मारपीट की, मारपीट के दौरान मृतक का छोटा भाई राजा आदिवासी और भांजा अनिल ठाकुर द्वारा बीच बचाव भी किया गया था। मृतक जान बचाने की नियत से गांव से खेतो की ओर भागने लगा तो आरोपी भी पीछे भागे। अंधेरा होने से खेत में भागते समय मृतक के पैरो में करंट लग गया। आरोपी उसे मरा हुआ समझ कर भाग आए थे। विवाद के दो दिनों तक घर नहीं पहुंचने पर मृतक के परिजनों ने 13 अक्तूबर को पुलिस चौकी जैथारी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थीं। और 14 अक्तूबर की सुबह मृतक का शव खेत में मिला। फरियादी मृतक के छोटे भाई राजा आदिवासी ने तीन युवकों प्रदीप उर्फ गुड्डू, पंडा उर्फ रामकिशन, और हल्केवीर पर हत्या करने का संदेह व्यक्त किया था।
जिस पर पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे के निर्देशन में एसडीओपी सिलवानी अनिल मौर्य के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डीपी सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर विवेचना प्रारंभ की गई। मृतक के परिजनों और साक्षियो के बयान के आधार पर महज 12 घंटे में तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी डीपी सिंह ने बताया ग्राम सर्रा में किसान जसवंत मेहरा के धान के गढ़ा में गोविन्द आदिवासी पिता सुन्दर आदिवासी का शव मिला था, मर्ग पंजीबद्ध कर फरियादी द्वारा बताए तीनो संदेहियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई और पूछताछ में आरोपियों ने घटना करना स्वीकार की जिस पर तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिन्हे मंगलवार को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जावेगा।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी डीपी सिंह, एसआई अरविन्द पाण्डेय, एएसआई संतोष रघुवंशी, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र रघुवंशी, सैनिक महेंद्र की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button