तेज़ रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर मे रोहित चौबे की दर्दनाक मौत
ब्यूरो चीफ : संजय द्विवेदी
गैरतगंज। बुधवार की दोपहर 3 बजे गैरतगंज तहसील के गढी बस स्टेन्ड पर अन्धी रफ़्तार से नशे की हालत मे ट्रक क्रमांक MP 09 ZV 5013 के चालक ने गढी बस स्टेन्ड पर मोटरसाइकिल क्रमांक MP38 MM 2851 पर सबार दो युवकों को बुरी तरह रौंद दिया जिसमे प्रत्यक्षदर्शियो ने वताया कि मोटरसाइकिल सबार रोहित चौबे पिता शिवनारायण चौबे आयु लगभग 20 वर्ष निवासी ग्राम संदूक देवनगर को ट्रक चालक टक्कर मारने के बाद लगभग 25 से 30 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया जिस से रोहित चौवे के सिर ओर पेरौ मे गम्भीर चोटे आई हे।
तो वही दूसरे घायल राहुल शर्मा पिता लक्ष्मीनारायण शर्मा आयु लगभग 35 वर्ष निवासी शिवधाम कॉलोनी विदिशा के रहने वाले हे उनके भी पेरौ मे गम्भीर चोटे आई हे।
मानवता हुई शर्मसार-
दुर्घटना के बाद काफ़ी समय तक एम्बुलेंस नही पहुंचने से सडक पर तड़फते रहे दोनो घायलो को देखने के लिये लोगो का हुजूम तो उमड़ा रहा लेकिन शर्मसार की बात हे की गढी बस स्टेन्ड में एक वाहन तक नही मिल पाया जिस से बिना समय गवाये दोनो घायलों को जल्द से जल्द उपचार के अस्पताल भेजा जा पाता मूकदर्शक वने रहे लोग केवल एम्बुलेंस का इन्तजार करते रहे ओर अपने अपने मोबाईल पर फोटो, वीडियों वनाने मे व्यस्त रहे। सोचने वाली बात हे की क्या फोटो, वीडियो बनाना इतना जरुरी था की इलाज के लिये ले जाने एक वाहन की व्यवस्था भी इतने लोग नही कर पाये जिससे लगता है कि मानवता कही ना कही शर्मसार तो हुई हे।
देर से ही सही जेसे तेसे पहुंची एम्बुलेंस से दोनो घायलों को उपस्थित ग्रामीणों की मदद से एम्बुलेंस द्वारा सिविल हॉस्पिटल गैरतगंज लाया गया जहां की स्वास्थ्य सेवायें जग जाहिर हे यहां भी केवल नाम मात्र का उपचार उप्लब्ध है और इस तरह के गम्भीर मामलो मे तो गैरतगंज अस्पताल केवल रैफर सेन्टर का काम करने के लिये जानी जाती हे।
जानकारी के अनुसार रोहित चौबे पिता शिवनारायण चौबे आयु लगभग 20 वर्ष निवासी ग्राम संदूक देवनगर को गैरतगंज अस्पताल से जिला अस्पताल ले जाते समय दर्दनाक मौत हो गई थी जबकि दूसरे घायल राहुल शर्मा पिता लक्ष्मीनारायण शर्मा को रायसेन अस्पताल से भोपाल रैफर किया गया हे बताया जा रहा हे की राहुल शर्मा के पेरौ मे चोटे आई हे ओर वह खतरे से बाहर है।
ट्रक चढ़ने से युवकों के मांस के चीथड़े उड़ गए तथा घटनास्थल पर अत्यधिक रक्तस्त्राव हुआ। वहीं बाइक के परखच्चे उड़ गए। इस घटना के बाद ट्रक चालक ने मौके से ट्रक को भगाकर रसीदपुर प्रधानमंत्री सड़क पर खड़ा कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके से ट्रक को जब्त किया तथा चालक को ट्रक के पास से गिरफ्तार किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक तेज गति से अनियंत्रित होकर चल रहा था तथा चालक शराब के नशे में धुत था।



