खेल
पांच किलो मीटर मैराथन दौड़ प्रतियोगिता

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । शासकीय महाविद्यालय उमरियापान में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा रेड रिबन क्लब अंतर्गत प्रभारी प्राचार्य डॉ आरती धुर्वे की अध्यक्षता एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ अभिलाषा चौरसिया एवं क्रीड़ा अधिकारी डॉ आशीष पांडेय के मार्गदर्शन में मैराथन दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई।
जिसमें 5 किमी मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में नीरज काछी एवं शालिनी बर्मन प्रथम स्थान पर रहे। वहीं दूसरे स्थान पर रवि चौरसिया एवं कल्याणी चौरसिया द्वितीय स्थान पर रहे,और अनुराग उपाध्याय बी.एससी. तृतीय वर्ष एवं साक्षी यादव – बी.ए. तृतीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में डॉ ईश्वरदीन चौधरी, डॉ राजाराम सूर्यवंशी, डॉ जयप्रकाश अवस्थी ने स्वयंसेवकों का उत्साह वर्धन किया।



