क्राइम

दस लाख रुपए मूल्य का गांजा और कार सहित आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। जिले की ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कुंडम में बीती रात को मादक पदार्थ 52 किलो 700 सौ 2 ग्राम गांजा कुंडम थाने में चेकिंग के दौरान पकड़ा गया।
कुंडम थाना पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि चैकिंग के दौरान गाड़ी क्रमांक एमपी 20 – CC 9395 में मादक पदार्थ लेकर जा रहे थे। इस कार्यवाही के दौरान एसआई वीरेंद्र सिंह उईके एवं कुंडम थाना पुलिस ने गोल्डन कलर की जयलो कार डिंडोरी से आ रही थी। जिसे रात्रि 10:30 बजे चेकिंग के दौरान वाहन चेकिंग करने के दौरान पकड़ा गया है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार थाने के सामने चेकिंग लगी थी जिस पर थाने के सामने गाड़ी नहीं रोकने से पुलिस बल वाहन गाड़ी कार के पीछा करते हुए कुछ दूरी पर पकड़ लिया। फिर उसे थाने लेकर गाड़ी को आए। तब बारीकी से तलाशी करने पर पांचो गेट के पैनल अंदर भरे हुए थे पन्नी से लपेटकर पैकेट मैं रखकर लाए थे गांजा बारीकी से जांच करने पर मादक पदार्थ मिलने पर उक्त गांजा आरोपी शिवा उर्फ सागर सिंह राजपूत पिता हरि सिंह मझौली, रितेश पिता राजेंद्र सिंह ग्राम जुझारी उमरिया, विजय कुशवाहा पिता संतोष कुशवाहा मुरझोर के रहने वाले हैं इनके कब्जे से कुल गांजा 52 किलो 7 सो 2 ग्राम गांजा जाइलो गाड़ी से बरामद किया गया। जिसकी कीमत 10 लाख रुपए लगभग बताई जा रही है।
गांजा जपत कर आरोपियों के विरोध धारा 272/24 धारा 8/20 एनडीपीएस पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्त में लेकर न्यायालय में पेश किया गया ।
इस कार्यवाही में वीरेंद्र सिंह उईके एसआई, दवेंद्र तुरकर एसआई, हरी लाल उरर्वे एसआई, असवंतसिंह एएसआई, भूपतसिंह पटेल प्रधान आरक्षक, राजेश तेकाम प्रधान आरक्षक, संतोष परस्ते प्रधान आरक्षक, प्रदीप गुप्ता प्रधान आरक्षक, अरविंद सिंह प्रधान आरक्षक, आदित्य सिंह, भारतसिंह प्रधान आरक्षक, विमल यादव, राजूलाल सैनिक पुलिस स्टाफ थाना कुंडम का सराहनीय सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button